पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तैराकी में पलक ने पांच और इंदरप्रीत ने तीन स्वर्ण जीते

तैराकी में पलक ने पांच और इंदरप्रीत ने तीन स्वर्ण जीते

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजीपीएसकी पलक शर्मा और सेंट जेवियर की इंदरप्रीत सग्गू ने नासिक में संपन्न सीबीएसई वेस्ट जोन स्वीमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। पलक ने 50, 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के साथ 200 400 मीटर व्यक्तिगत मैडले में स्वर्णिम सफलता हासिल करते हुए व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती, वहीं सग्गू तीन स्वर्ण के साथ कुल छह पदक जीत उपविजेता रहीं।

इंदरप्रीत ने 200, 400 800 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण के साथ 100 200 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत जीता, जबकि 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल रिले में वे कांस्य जीतने में सफल रहीं। उनके अलावा जुबिन अजय ने दो रजत दो कांस्य, रक्षिता चौधरी ने एक रजत दो कांस्य, सिमरन चौधरी ने एक रजत दो कांस्य, अदिति तेजस्विनी ने एक-एक रजत और तनुश्री अपराजिता ने एक-एक कांस्य जीत सेंट जेवियर को चैंपियनशिप में उपविजेता बनाया।

इंदरप्रीत

पलक शर्मा