पारी से जीता मेजबान जयपुर
अरिष्ठसिंघवी (4/58), अनिकेत चौधरी (3/60) और रितुराज सिंह (3/84) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जयपुर ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। केएल सैनी स्टेडियम पर खेले गए एलीट ग्रुप-ए के मैच में जयपुर ने हनुमानगढ़ को पारी 17 रन से करारी शिकस्त दी। अंतिम दिन फॉलोऑन खेलते हुए हनुमानगढ़ की टीम दूसरी पारी में 220 रन ही बना सकी। हनुमानगढ़ के लिए मनिंदर भाटी ने 103 रन बनाए।
उदयपुर-भीलवाड़ामैच ड्रॉ
एलीटग्रुप के अन्य मैचों में परिणाम नहीं निकल सका। इन मैचों में उदयपुर, बीकानेर और नागौर ने पहली पारी में बढ़त से तीन-तीन अंक हासिल किए। फरहान खान के शतक (125) से उदयपुर ने भीलवाड़ा के खिलाफ पहली पारी 9/540 रन पर घोषित की, तो मैच समाप्ति तक भीलवाड़ा ने दूसरी पारी में 7/246 रन बना लिए थे।
वहीं बीकानेर के 8/458 रन के जवाब में धौलपुर की पहली पारी 346 रन तक चली। बीकानेर के मधुर खत्री ने पांच विकेट लिए। खेल समाप्ति तक बीकानेर ने दूसरी पारी में 1/93 रन बनाए। एक अन्य मैच में नागौर की पहली पारी के 332 रन के जवाब में कोटा ने 322 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक नागौर ने अपनी दूसरी पारी में 2/214 रन का स्कोर खड़ा किया।
नरेंद्रपंवार की घातक गेंदबाजी से जोधपुर जीता
नरेंद्रपंवार (5/30) और नरेश भाटी (4/32) की घातक गेंदबाजी के सहारे जोधपुर ने प्लेट ग्रुप मुकाबले में पाली को 92 रन से मात दी। वहीं टोंक ने अजमेर को आठ विकेट से हराया। सुमित खत्री ने छह विकेट लिए। टोंक को जीतने के लिए 32 रन का आसान लक्ष्य मिला,जो उसने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। चित्तौड़गढ़ के सिद्धार्थ लोहिया (5/62) ने झुंझुनूं की पारी 203 रन पर समेट दी।
जवाब में चित्तौड़गढ़ ने 2/96 रन बना लिए थे।
अर्जित गुप्ता
आदित्य गढ़वाल
मधुर खत्री
फरहान खान