- Hindi News
- हांगकांग ज्वैलरी फेयर की अच्छी शुरुआत से ज्वैलर्स उत्साहित
हांगकांग ज्वैलरी फेयर की अच्छी शुरुआत से ज्वैलर्स उत्साहित
कार्पोरेट संवाददाता | जयपुर
डिमांडमें कमी और अपेक्षाकृत फीके कारोबार के दौर से गुजर रहे प्रदेश के र|ाभूषण उद्योग के लिए हांगकांग ज्वैलरी एंड जैम फेयर 2014 अच्छी खबर लेकर आया है। पांच दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है और पहले दो दिन में ही कारोबारियों को उत्साहजनक रेस्पॉन्स मिला है। राजस्थान से 350 से अधिक र|ाभूषण कारोबारी इस फेयर में भाग ले रहे हैं। इस आयोजन में भाग ले रहे कुछ ज्वैलर्स ने बताया कि अभी पहले दो दिन स्टोन्स सेगमेंट के नाम रहे जिसमें बड़ी संख्या में कारोबारी पूछताछ और ऑर्डर निकले हैं। अभी अगले दो दिनों में यहां ज्वैलरी सेगमेंट पर खास फोकस रहेगा जिसमें डायमंड भी एक अहम हिस्सा होगा।
49 देशों से जुटे 3700 एग्जीबिटर्स
हांगकांगमें चल रहे दुनिया के इस सबसे बड़े बीटूबी इवेंट में 49 देशों के 3700 एग्जीबिटर्स एकत्र हुए हैं। यह इस आयोजन का 32वां साल है। इस फेयर के इतिहास में पहली बार 60 से अिधक नए एग्जीबिटर्स इस बार जुड़े हैं। आयोजक यूबीएम एशिया लि. के अनुसार दुनियाभर से 52,000 बाॅयर्स यहां आए हुए हैं।
डायमंडकी डिमांड में सुधार के आसार
1,35,000स्क्वायर मीटर में फैली इस एग्जीिबशन में दुनिया के कई नामी डायमंड कंपनियां भी शामिल हुई हैं। कारोबारियों का मानना है कि डायमंड में अभी चल रही मंदी को यह फेयर डिमांड में तब्दील करने में सफल हो सकेगा। भारतीय कारोबारियों का मानना है कि पिछले 15 दिनों में रफ डायमंड की कीमतें चार से पांच फीसदी घटी हैं, लेकिन अब मांग निकलने के आसार बढ़ गए हैं।
इंडस्ट्री के लिए ट्रेंड सेटर है हांगकांग फेयर
दुनियाभर में र|ाभूषण उद्योग की दिशा तय करने में हांगकांग फेयर को ट्रेंड सेटर कहा जाता है। भारतीय बाजारों में जहां त्योहारी खरीद का दौर इसके बाद शुरू होता है वहीं वैश्विक स्तर पर क्रिसमस समेत कई फेस्टिवल की डिमांड भी इसी आयोजन से तय होती है।
-विजयचोरड़िया, अध्यक्ष,सीतापुरा जैम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री एसोसिएशन