पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉकिस्टों की लिवाली से गम 700 रु. उछला

स्टॉकिस्टों की लिवाली से गम 700 रु. उछला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थान,गुजरात एवं हरियाणा में ग्वार की फसल व्यापारियों के अनुसार दो करोड़ बोरी के आसपास आएगी, जबकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक क्रॉप और भी कम है। इसे देखते हुए एनसीडैक्स पर स्टॉकिस्ट सक्रिय हो गए हैं। ओम गम इंडस्ट्रीज के मुकेश अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में ग्वार ग्वार गम की कीमतों में मनोवृति तेजी की ही रहेगी। एनसीडैक्स पर मंगलवार को ग्वार ग्वार गम में चार फीसदी का अपर सर्किट लगा। हाजिर में जोधपुर डिलीवरी ग्वार गम 700 रुपए उछलकर 16,400 रुपए तथा ग्वार सीड 100 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 5800 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। एनसीडैक्स पर ग्वार गम अक्टूबर अनुबंध 630 रुपए बढ़कर 16,420 रुपए तथा ग्वार सीड अक्टूबर वायदा 222 रुपए की तेजी के साथ 5772 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। भाव :- अनाज : गेहूं दड़ा 1550, गेहूं (3765) 1525 से 1575, गेहूं दड़ा मिल डिलीवरी 1615, गेहूं फार्मी 2000 से 2200, बाजरा 1175 रुपए प्रति क्विंटल।