सरसों तेल और सोया रिफाइंड के भाव बढ़े
जयपुर| सरसोंतेल एवं सोयाबीन रिफाइंड में मंगलवार को और तेजी गई। स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन 15 रुपए उछलकर 3735 रुपए प्रति क्विंटल पर जा पहुंची। एगमार्क सरसों तेल दो दिन में 20 रुपए प्रति टिन महंगा हो गया। सोयाबीन रिफाइंड तेल में भी 15 रुपए टिन की मजबूती दर्ज की गई।