सोना स्टैंडर्ड 25 चांदी 100 रुपए मजबूत
जयपुर| निवेशकोंकी डिमांड निकलने से स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए और उछल गया, जबकि जेवराती सोना पूर्व स्तर पर अपरिवर्तित बना हुआ था। औद्योगिक इकाइयों की लिवाली से चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 100-100 रुपए प्रति किलो की मजबूती दर्ज की गई। भाव :- चांदी (999) 41,600, चांदी रिफाइन 41,100 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 80,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,250 रुपए, सोना जेवराती 25,800 रुपए, वापसी 25,200 रुपए प्रति 10 ग्राम।