- Hindi News
- एयरपोर्ट पर दो नए एयरोब्रिज, एक घंटे में 8 एयरलाइन की हो सकेगी हैंडलिंग
एयरपोर्ट पर दो नए एयरोब्रिज, एक घंटे में 8 एयरलाइन की हो सकेगी हैंडलिंग
जयपुर. एयरपोर्टपर दो नए एरोब्रिज टर्मिनल-2 पर बनाने का प्रस्ताव है। एयरोब्रिज बनने से एक घंटे में 8 एयरलाइन की हैंडलिंग हो सकेगी। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। नए एरोब्रिज डवलप का काम पीपीपी मोड और ऑथोरिटी करेगी। इस पर निर्णय होना बाकी है। इसी के साथ टर्मिनल -2 पर 2 एक्सीलेटर, एक लिफ्ट भी लगनी है। ये सभी काम करीब 41 करोड़ की लागत से टर्मिनल -2 पर किए जाएंगे। एयरपोर्ट पर वर्तमान में दो एयरोब्रिज बने हुए हैं। ऐसे में एक साथ दो एयरलाइन हैंडलिंग होती है। एयरपोर्ट डायरेक्टर सुरेश एन बोरकर का कहना है िक दो नए एयरोब्रिज को केंद्र से मंजूरी मिल गई है। इनका संचालन एयरपोर्ट ऑथोरिटी करेगी या पीपीपी मोड पर होगा, इस पर विचार चल रहा है।