भाजपा के मोहनलाल बने उप जिला प्रमुख
जयपुर| भाजपाके मोहनलाल शर्मा रविवार को जयपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख बन गए हैं। उप जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा के मोहनलाल शर्मा ने कांग्रेस के मोहनलाल को 5 वोट से हराया। मतदान में भाजपा के शर्मा को 28 कांग्रेस के मोहनलाल को 23 वोट मिले। रिटर्निंग अधिकारी कृष्ण कुणाल ने मोहनलाल शर्मा को उप जिला प्रमुख घोषित किया।
भाजपा के मूलचंद मीणा के जिला प्रमुख बनने के बाद भाजपा के ही मोहनलाल शर्मा के उप जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा था। शर्मा को पूर्व विधायक कन्हैयालाल मीणा के गुट का माना जाता है। वे प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। जयपुर जिला परिषद में भाजपा को बहुमत मिला है। 51 वार्डों में से भाजपा के 27, कांग्रेस के 22 2 निर्दलीय जिला पार्षद निर्वाचित हुए हैं। नव निर्वाचित उप जिला प्रमुख वार्ड नं. 28 (बस्सी) से निर्विरोध जीतकर आए हैं।