िदल्ली में चल रही प्रदर्शनी संपन्न
जयपुर| राज्यसरकार के ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण (रूडा) और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली के भगवान दास रोड स्थित आगा खान हॉल में चल रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी ‘शिल्पांगन’ एवं क्राफ्ट बाजार का रविवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी के प्रति दिल्लीवासियों का खासा रूझान था।