- Hindi News
- निर्माण में लापरवाही के लिए सरकार जिम्मेदार : पायलट
निर्माण में लापरवाही के लिए सरकार जिम्मेदार : पायलट
जयपुर|कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि मेट्रो के काम में बरती जा रही लापरवाही के लिए वही जिम्मेदार है। पायलट ने कहा कि परकोटे में विस्तार के दौरान पुरामहत्व के स्मारकों का मूल स्वरूप बिगड़े इसे सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन आए दिन सिविल कार्यों के दौरान कभी पेयजल लाइन, तो कभी बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। आवश्यक सावधानी बरते बिना किए जा रहे काम से नुकसान हो रहा है।
स्कूलमामले में सरकार कोर्ट में पक्ष मजबूती से रखे
महाराजास्कूल भवन को 20 फरवरी तक खाली करने के आदेश माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये हैं। इस संबंध में राज्य सरकार को आगामी तिथि पर कोर्ट में इस भवन को बचाने के लिए वास्तविक तथ्यात्मक पक्ष रखना चाहिए, जिससे बालिका शिक्षा के लिए समर्पित विद्यालय के भवन को बचाया जा सके।