पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के सदस्यता अभियान पर आज कार्यशाला होगी

भाजपा के सदस्यता अभियान पर आज कार्यशाला होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| भाजपाके सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को बिडला ऑडिटोरियम में एक समीक्षा कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रदेश प्रभारी जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री श्योदान सिंह आएंगे। इस कार्यशाला में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ आगामी योजना पर बातचीत होगी। प्रदेश सदस्यता प्रमुख नारायण पंचारिया ने बताया कि इसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री सांसद भूपेन्द्र यादव, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय सदस्यता महाअभियान के संयोजक डाॅ. दिनेश शर्मा, सह संयोजक अरुण सिंह प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद, सदस्यता अभियान के प्रभारियों को संबोधित करेंगे। कार्यशाला सुबह 11 बजे शुरू होगी।