पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमजोर वैश्विक रुख से स्टैंडर्ड सोना 800 रु. टूटा

कमजोर वैश्विक रुख से स्टैंडर्ड सोना 800 रु. टूटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमजोरवैश्विक रुख के बीच मौजूदा स्तर पर आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा विक्रेताओं की मांग घटने के कारण बीते सप्ताह स्थानीय सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोना स्टैंडर्ड 800 रुपए सस्ता होकर सप्ताहांत में 27,550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसी प्रकार जेवराती सोना 700 रुपए की नरमी के साथ 26,300 रुपए बेचा गया। चांदी में भी गिरावट रही। आलोच्य सप्ताह चांदी (999) एवं चांदी रिफाइन में 900-900 रुपए निकल गए। इनके भाव क्रमश: 37,500 रुपए तथा 37,000 रुपए प्रति किलो पर थमे। दूसरी ओर पूरे सप्ताह चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित बनी हुई थी।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 1,228.20 डॉलर प्रति औंस रह गई, जो 15 जनवरी के बाद का निम्नतम स्तर है, जबकि चांदी की कीमत 16.54 डॉलर प्रति औंस रही। बाजार सूत्रों के मुताबिक मौजूदा स्तर पर आभूषण और खेरूज विक्रेताओं की मांग घटने के कारण बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर दबाव रहा। कमजोर वैश्विक रख के कारण भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।