- Hindi News
- जगजीत सिंह की गजल और गीतों में खोए जयपुराइट्स
जगजीत सिंह की गजल और गीतों में खोए जयपुराइट्स
जेकेके के रंगायन सभागार में रविवार को गजल गायक जगजीत सिंह के 75वें जन्मदिन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। ‘वक्त ने ऐसा संगीत क्यूं गाया...’ फिल्म के जरिए जयपुराइट्स ने जगजीत सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व को जाना। इस मौके पर केंद्र के महानिदेशक उमराव सालोदिया और जगजीत सिंह के बड़े भाई जसवंत सिंह भी मौजूद थे। यहां जगजीत सिंह पर आधारित 26 मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए उनके बचपन, संगीत की शिक्षा, भजन, गजल, गीत, नग्मों के साथ उनके सफर के कुछ पलों को सहेजा गया। समारोह के मुख्य वाचक चंडीगढ़ के कला समीक्षक, लेखक एवं पत्रकार डॉ. एस.डी शर्मा थे। इस मौके पर जसवंत सिंह की पुत्रवधू हिम्मत दीप कौर ने पंजाबी लोक गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जगजीत सिंह की पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्त करते हुए 33 चित्र प्रदर्शित किए गए।
जसवंत सिंह