- Hindi News
- मोबाइल एप के जरिए घर पर फाइव स्टार फूड का लुत्फ
मोबाइल एप के जरिए घर पर फाइव स्टार फूड का लुत्फ
किटी पार्टी हो या बर्थडे पार्टी। दोस्तों के लिए खास डिनर, फाइव स्टार होटल का कॉन्सेप्ट अब शेफ जयपुराइट्स को घर बैठे प्रोवाइड करा रहे हैं। ऑनलाइन पोर्टल kitchenplatter.comकेमाध्यम से शहर के कुछ शेफ और एक्सपर्ट मिल कर लोगों को ऐसी ही सर्विस दे रहे हैं। किचन प्लेटर ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए पार्टी लवर्स के लिए खास सौगात सर्विस के रूप में दी जा रही है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इस वेबसाइट पर हर तरह के पार्टी मैन्यू और रेगुलर मैन्यू, टिफिन मैन्यू डिजाइन किए गए हैं।
इनमें कुजिन की रेसिपी भी दी गई है जिसमें कंटेंट के साथ रेसिपी का पूरा वीडियो भी शामिल किया गया है। इस ऑनलाइन फूड सर्विस को लोगों तक पहुंचाने के लिए देश भर के कई शेफ को जोड़ा गया है। इससे हाउस वाइफ, ऑफिस गोइंग महिला और कॉलेज गोइंग गर्ल कभी भी कहीं भी अपने घर के लिए छोटी पार्टी अरेंज कर सकती हैं। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए अपनी पसंद का कुजिन और शेफ को बुक कर सकेंगे। इस ऑन बुकिंग के बाद शेफ खुद आकर लोगों के घर पर पार्टी का खाना तैयार करेंगे। इस कॉन्सेप्ट के तहत जिस भी मैन्यू को कस्टमर बुक करेंगे शेफ उसका सारा मटीरियल खुद लेकर ही आएंगे। बर्थडे पार्टी, किट्टी पार्टी, ऑथेंटिक कुजिन, डेली मील, टिफिन मील, किड्स स्पेशल मील, बेट वॉच मील, कॉकटेल डिनर मैन्यू, कॉन्टिनेंटल डिलाइट, हेल्दी फ्राइडे, पूल बीच एग्जॉटिक, सैटरडे मील जैसे अलग-अलग कॉन्सेप्ट यहां रखे गए हैं। 200 से लेकर 2000 रुपए प्रति प्लेट के अकॉर्डिंग लोग अपने पार्टी मैन्यू के ऑर्डर दे सकेंगे।
पोर्टलमें ये शामिल
100भी ज्यादा रेसिपी, थीम बेस्ड फूड कॉन्सेप्ट, शेफ बुकिंग, मैन्यू बुकिंग
क्याकहते हैं एक्सपर्ट्स
शेफमहेश शर्मा ने बताया कि मास्टर शेफ की लोकप्रियता को देखते हुए हाल ही में किचन प्लेटर कॉन्सेप्ट शुरू किया गया है। इस ऑनलाइन सर्विस के तहत शॉर्ट टाइम में लोगों के लिए लैविश पार्टी मैन्यू तैयार करना था। इसके साथ ही लोगों को अपने घर में ही फाइव स्टार होटल जैसा डिलीशियस और लैविश फूड का जायका मिल सकेगा। जल्द ही इस ऑनलाइन पोर्टल के तहत वैन सर्विस की शुरुआत भी की जाएगी जिसके तहत होटल के शेफ पूरी तैयारी के साथ लोगों के घर पर पार्टी अरेंज करते नजर आएंगे। राहुल ने बताया कि इस कॉन्सेप्ट के तहत देश के कई हिस्सों से शेफ को जोड़ा गया है। ये अपने क्लाइंट के घर अपनी सर्विस देने पहुंचेंगे। इसके लिए किचन प्लेटर को मोबाइल एप में भी डवलप किया है।
} शेफके तैयार खाने को एंजॉय करती किटी पार्टी मेंबर्स और साथ में हैं शेफ महेश शर्मा
new concept