- Hindi News
- अार्य बब्बर बुक के जरिए बताएंगे बदलते रिश्ते
अार्य बब्बर बुक के जरिए बताएंगे बदलते रिश्ते
सिटी रिपोर्टर } देशके युवाओं को टारगेट करते हुए बॉलीवुड हीरो आर्य बब्बर ने ‘माय फियांसे मी एंड आई एफ..ड अप’ बुक लिखी है। यह उनकी पहली बुक है। जल्द ही वे कुछ शहरों में विजिट कर इसका प्रमोशन करेंगे। इसी कड़ी में वे मार्च के पहले हफ्ते में जयपुर आएंगे। आजकल का युवा सबसे ज्यादा मात रिलेशनशिप में खाता है। इसी बात का जिक्र उन्होंने इसमें कहानी के जरिए किया है।
इसकी कहानी में बताया है कि कैसे आज के दौर में रिलेशनशिप बदल गई है। चाहे वो लड़कियां हों या फिर लड़के। इंसान खूब गलतियां करता है, लेकिन उसे अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के लोगों से सीखना और समझना चाहिए कि रिलेशनशिप कैसे निभाई जाती है।
आर्य बब्बर ने बताया कि 2012 में मैंने बुक लिखने के बारे में सोचा, लेकिन बिजी शिड्यूल की वजह से शुरू नहीं कर सका। इसके लिए सही समय 2014 में आया, जब मुझे जॉन्डिस हुआ। तीन महीने बिस्तर में रहने के दौरान मैंने यह बुक लिखी। बुक को छोटे-छोटे वाक्यों और एसएमएस वाली भाषा में लिखा है। जयपुर के बुक स्टोर्स पर यह बुक तीन दिन पहले ही देखने को मिली। मेट्रो सिटी में लॉन्च करने के बाद अब इसे टू थ्री टियर शहरों में डिस्ट्रीब्यूट कर दिया गया है।