बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स
अगलेमाह से देश के सभी नेशनल हाईवेे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) शुरू हो जाएगा। टोल पर बिना रुके सिर्फ एक टैग के जरिए टैक्स कट जाएगा। राज्य के 29 टोल में से 20 पर ई-टोलिंग लेन तैयार भी हो चुकी है। मार्च तक टोल कलेक्शन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मार्च से सभी नेशनल हाइवे पर टोल कलेक्शन शुरू करने के निर्देश दे रखे हैं। शेष| पेज 6
एनएचएआईके डीजीएम हरीश शर्मा के अनुसार राजस्थान के सभी टोल प्लाजा अगले माह तक ईटीसी से जोड़ दिए जाएंगे।
जयपुर-किशनगढ़ एक्सप्रेस-वे प्रदेश का पहला हाईवे जहां ई-टोल है। वाहन के आते ही सेंसर पैसे काट लेता है।
दो बड़े फायदे
दस मिनट बचेंगे हर बूथ पर अनुमानके तौर पर एक टोल बूथ पर टोल कटाने में दस मिनट लगते हैं।
87हजार करोड़ का ईंधन हरसाल टोल बूथ पर जाम की वजह से 87 हजार करोड़ का ईंधन बेकार।