पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस : अभियान का फीडबैक लेंगे पायलट

कांग्रेस : अभियान का फीडबैक लेंगे पायलट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| सदस्यताअभियान के संबंध में प्रदेश जिला प्रभारियों से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में फीडबैक लेंगे। प्रदेश मीडिया सेंटर चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि कांग्रेस का इन दिनों प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है। सदस्यता अभियान की प्रगति और अभियान को गति देने के लिए पायलट यह बैठक ले रहे हैं। अब तक अभियान में तेजी क्यों नहीं आई, इस पर भी इस बैठक में मंथन किया जाएगा। साथ ही इसे और कैसे तेज किया जा सकता है, इस पर बातचीत की जाएगी। प्रभारी अपने से संबंधित जिलों में चल रहे सदस्यता अभियान पर रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को देंगे। सदस्यता अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।