- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर } जयपुरके प्रोफेसर डॉ. डीपी शर्मा को सरदार
सिटी रिपोर्टर } जयपुरके प्रोफेसर डॉ. डीपी शर्मा को सरदार
सिटी रिपोर्टर } जयपुरके प्रोफेसर डॉ. डीपी शर्मा को सरदार पटेल लाइफ टाइम अचीवमेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड दिया गया। यह अवॉर्ड प्राप्त करने वाले वे अब तक एकमात्र राजस्थानी हैं। उन्हें यह पुरस्कार विकलांगता के बावजूद तकनीकी शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। उन्होंने नई दिल्ली में भारतीय विद्या भवन सभागार में हुए समारोह में पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ. शर्मा यूनाइटेड नेशंस परियोजना में इंटरनेशनल एडवाइजर (सूचना तकनीकी) एवं इंटरनेशनल ऑब्जर्वर (शिक्षा) के रूप में कार्यरत हैं।
जयपुर के प्रो. डीपी शर्मा को मिला सरदार पटेल लाइफ टाइम अचीवमेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड