जिंदगी की राह दिखा गया बच्चा
जयपुर| केडेवरट्रांसप्लांट की राह आसान होती नजर रही है। महात्मा गांधी अस्पताल में अलवर 6 साल के ब्रेन डेथ बच्चे का लिवर किडनी दो लोगों की जिंदगी बचा गया। दिखा गया- मौत के बाद जिंदगी की राह। बच्चे के परिजनों की सहमति के बाद 6 फरवरी को गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित जयपुर निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति को दोनों किडनी लगाई हैं। अस्पताल के डॉ.टी.सी.सदासुखी ने बताया कि ब्रेन डेथ कमेटी, राज्य सरकार के प्रतिनिधि एवं विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही ऑपरेशन किया गया। छोटा बच्चा होने के कारण दोनों किडनी (एन ब्लॉक) निकालकर लगाया। इस तरह का देश में यह 23 वां मामला है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ.एम.एल.स्वर्णकार ने बताया कि पहले 3 लिवर 3 किडनी केडेवर ट्रांसप्लांट निशुल्क होंगे। डोनर के भाई-बहिन, माता-पिता, दादा-दादी का आजीवन निशुल्क मेडिकल सर्जिकल इलाज किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ.डी.पी.पूनिया, प्रो.वाइस चांसलर डॉ.सुधीर सचदेवा, नेफ्रोलोजिस्ट डॉ.एस.गोदारा, डॉ.एच.एल.गुप्ता, डॉ.मनीष गुप्ता, डॉ.पंकज गुप्ता, डॉ.गोविन्द शर्मा, डॉ.दुर्गा जेठवा, डॉ.विपिन गोयल, मोहन फाउंडेशन के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी हैदर अली ए.के.शर्मा।