पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडिगो ने की डीजीसीए के निर्देशों की अवहेलना

इंडिगो ने की डीजीसीए के निर्देशों की अवहेलना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली/ जयपुर | इंडीगोने डीजीसीए के दिशानिर्देशों की अवहेलना की और परेशानी हुई यात्रियों को। अहमदाबाद, मुंबई और पुणे से चली इन उड़ानों को जाना था दिल्ली, लेकिन इसमें तैनात स्टाफ और उपकरण लो-विजिबिलिटी (कोहरे) की स्थिति में लैंडिंग के उपयुक्त नहीं थे और इन्हें जयपुर भेज दिया। डीजीसीए ने दिसंबर में ही निर्देश दिए हैं कि लो-विजिबिलिटी के दौरान उड़ानों में कैट-3बी मापदंडों पर खरा उतरने वाले उपकरण और दक्ष स्टाफ होना जरूरी है। देश में दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इकलौता एयरपोर्ट है, जहां इन निर्देशों का सख्ती से पालन होता है। इसके बावजूद इंडिगो ने इन उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ के बिना उड़ान दिल्ली भेज दीं। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम का पूर्वानुमान नहीं था। इस कारण उन्होंने प्रशिक्षित स्टाफ और उपकरणों के बिना ही उड़ानों को दिल्ली भेजा था।