तीन दिन बाद सामने आई गफलत
जयपुर| टोंकरोडस्थित एसएमएस स्कूल में 5 फरवरी को कक्षा 4 के छात्र आदित्य सागर की जगह कक्षा 5 के छात्र समर्थ सिंह को गफलत में ले जाने के प्रयास के कारण अपहरण का प्रयास मान लिया गया था। आदित्य की मां पूनम सागर बिक्रीकर उपायुक्त है जबकि पिता धर्मेंद्र सागर एडिशनल एसपी है। घटना का खुलासा चौथे दिन 8 फरवरी को हुआ जब आरोपियों के समाचार पत्रों में स्कैच सामने आए। आरोपी आदित्य सागर के परिजनों के घर पहुंचे। इसके बाद आदित्य के परिजनों ने समर्थ के परिजनों को सूचना देकर मामले की जानकारी दी। मामले में रविवार दोपहर बातचीत के लिए मीटिंग रखी गई। मीटिंग में स्कूल प्रशासन औैर दोनों पक्षों के साथ गांधी नगर थाना पुलिस मौजूद थी।
5 फरवरी को हुई घटना के बाद उसी दिन से गांधीनगर पुलिस और सीआईयू की टीम को आरोपियों की तलाश में लगा दिया था। जो 7 फरवरी को समर्थ सिंह ड्राइवर शंकर सिंह से आरोपियों के हुलिए की पूछताछ कर स्कैच तैयार करवाया। स्कैच 8 फरवरी को जारी हुए तो आरोपियों ने स्वयं परिजनों से मामले का खुलासा किया। गफलत में उपजे मामले के बाद से रघुवीर सिंह डागुर का परिवार सकते में गया। बच्चों को शुक्रवार शनिवार को स्कूल नहीं भेजा गया था।