पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छ‌ुट्‌टी के दिन भी निबटाएं जाएंगे स्टाम्प ड्यूटी के बकाया मामले

छ‌ुट्‌टी के दिन भी निबटाएं जाएंगे स्टाम्प ड्यूटी के बकाया मामले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | पंजीयनमुद्रांक विभाग ने वित्तीय साल में रैवेन्यू वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए फरवरी में शनिवार को छुट्टी के दिन भी सब रजिस्ट्रार दफ्तर खोलने का फैसला किया है। एडीएम (स्टाम्प) सुषमा अरोड़ा, डीआईजी (सर्किल-तृतीय) ज्योति चौहान डीआईजी (विजिलेंस) बी. एल. गोयल ने अपने क्षेत्राधिकार वाले सब रजिस्ट्रार को शनिवार की छुट्टी के दिन भी दफ्तर खोलने जमीनों की रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्टाम्प ड्यूटी के बकाया प्रकरणों को निपटाने को भी कहा है। साथ ही बकाया वसूलने के लिए बकायादारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई के लिए कहा है। डीआईजी (सर्किल- तृतीय) ज्योति चौहान ने बताया कि सभी सबरजिस्ट्रार कार्यालयों को यह निर्देश दिए हैं।