पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलएलएम का पेपर आउट ऑफ कोर्स

एलएलएम का पेपर आउट ऑफ कोर्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर. जयपुर | राजस्थानयूनिवर्सिटी में सोमवार को एलएलएम थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर आउट ऑफ कोर्स आया है। छात्रों ने इस संबंध में आरयू की ग्रीवांस कमेटी में शिकायत की है। अब कमेटी तय करेगी कि छात्रों को बोनस अंक मिलने चाहिए या नहीं। छात्रों ने बताया कि सोमवार को रिसर्च मैथोलॉजी का प्रश्न पत्र था। 20-20 अंकों के दो प्रश्न और दो-दो अंकों के चार प्रश्न आउट ऑफ कोर्स थे। परीक्षा के बाद छात्रों ने इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराई। छात्रों का तर्क था कि 29 जनवरी को भी पेपर आउट ऑफ कोर्स आया था, जिसकी शिकायत परीक्षा विभाग में दर्ज करवा दी थी।





उधर इस मामले में परीक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रिवांस कमेटी में सब्जेक्ट एक्सपर्ट इस पर निर्णय करेंगे।