पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान का यूनिवर्सिटी ऑफ वॉल्वरहेम्पटन से करार

एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान का यूनिवर्सिटी ऑफ वॉल्वरहेम्पटन से करार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| प्रदेशमें स्किल डवलपमेंट एवं कुशल ट्रेनर्स उपलब्ध कराने के लिए ब्रिटेन की वॉल्वरहेम्पटन यूनिवर्सिटी के साथ दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (ईएआर) ने एमओयू किया है। एईआर के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि इसके माध्यम से राजस्थान में कार्य कर रहे संगठित असंगठित क्षेत्र के उद्योगों के श्रमिकों में कौशल विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें ट्रेन दी ट्रेनर, कैपेसिटी बिल्डिंग और एपलायबिलिटी स्किल्स के लिए कार्य किया जाएगा। यह काम मास्टर एकेडमी के माध्यम से होगा, जिसकी स्थापना अगले साल कर दी जाएगी। रिसर्जेंट राजस्थान समिट में प्रवासी भारतीयों को आमंत्रित करने के लिए एसोसिएशन का एक दल मार्च में लंदन जाएगा। इस एमओयू पर जैन के साथ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. ज्योफ लेयर ने हस्ताक्षर किए। जैन ने बताया कि एक उच्च स्तरीय कमेटी भी बनाई गई है जो इस प्रशिक्षण के संचालन में सहयोग देगी। इसमें जैन के अलावा, ईएआर के सलाहकार पीएम भारद्वाज, सचिव एसके पाटनी, थाइकॉन इंडिया के एमडी पीसी सांघी, मनिपाल विवि के प्रेसिडेंट संदीप संचेती, सोलर एनर्जी विशेषज्ञ डीएस अग्रवाल, लीगल एक्सपर्ट बीबी शर्मा, टैक्स प्रैक्टिशनर एमएल पाटोदी, यूकोरी के पूर्व अध्यक्ष विनोद आर्य और आईआईटी ब्यावर के पूर्व प्रिंसीपल ओपी बाहेती शामिल हैं।