पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिकवाली से चार फीसदी टूटा ग्वार गम

बिकवाली से चार फीसदी टूटा ग्वार गम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| स्टॉकिस्टोंकी बिकवाली से सोमवार को ग्वार ग्वार गम की वायदा हाजिर कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। एनसीडैक्स पर ग्वार एवं ग्वार गम में चार फीसदी का लोअर सर्किट लगा। ग्वार गम फरवरी अनुबंध 390 रुपए लुढ़ककर 9470 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। इसी प्रकार ग्वार सीड फरवरी वायदा 163 रुपए की नरमी के साथ 3920 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। प्रेम इंडस्ट्रीज के राजेश जैन ने बताया कि गम मिलों की मांग घटने से जोधपुर डिलीवरी हाजिर ग्वार सीड 300 रुपए मंदी होकर 3800 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। हाजिर ग्वार गम भी 500 रुपए की गिरावट लेकर 9400 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया। ग्वार में निरंतर मंदी आने से स्टॉकिस्टों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

बढ़नेलगी नई सरसों की आवक, भाव गिरे : देशभर की मंडियों में सोमवार को 25 हजार बोरी नई सरसों की आवक हुई। नई सरसों का 3761 रुपए प्रति क्विंटल कंडीशन में व्यापार हुआ। दूसरी ओर देश के उत्पादन केंद्रों पर 80 हजार बोरी पुरानी सरसों आई तथा 42 प्रतिशत कंडीशन के भाव 3750 रुपए प्रति क्विंटल पर 50 रुपए टूट गए। उधर एनसीडैक्स पर बिकवाली दबाव के चलते सरसों अप्रैल अनुबंध 41 रुपए यानी 1.24 फीसदी लुढ़ककर 3267 रुपए प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। सरसों के मई, जून एवं जुलाई अनुबंधों में भी गिरावट का रुख रहा।