पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रेडाई एक्सपो का समापन, चार दिन में 30 हजार विजिटर्स आए

क्रेडाई एक्सपो का समापन, चार दिन में 30 हजार विजिटर्स आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थानरियल एस्टेट प्रोपर्टी एक्सपो का सोमवार को यहां अमरूदों के बाग में समापन हुआ। चार दिन के इस आयोजन में 30 हजार से अधिक लोगों ने इस एक्सपो को विजिट किया और अपने आवास के विकल्पों की जानकारी ली। समापन दिवस पर मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान और विधायक मोहन लाल गुप्ता थे। इस अवसर पर क्रेडाई राजस्थान के चेयरमैन गोपाल गुप्ता, अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, क्रेडाई सचिव सुनील जैन भी मौजूद थे। एक्सपो कमेटी ने सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का भी चयन किया।