पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन कार्डों पर लगेगी गैस कनेक्शन होने की मोहर

राशन कार्डों पर लगेगी गैस कनेक्शन होने की मोहर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम बदलने से कम होगा स्वाइन फ्लू का असर, 15 दिन तक बच्चों के लिए रहना होगा अलर्ट

अबनए राशनकार्डों पर गैस कनेक्शन होने की मोहर लगेगी। गैस कनेक्शन होने पर राशनकार्ड से केरोसीन नहीं मिलेगा। जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) देवेंद्र जैन ने सभी गैस एजेंसियों को इसको लेकर निर्देश दिए है। ताकि राशन डीलर को केरोसीन वितरण के समय उपभोक्ता के पास गैस कनेक्शन होने की जानकारी मिल सके। गैस उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर लेते समय मूल राशनकार्ड उसकी फोटो कॉपी देनी होगी।

शहर में अधिकांश परिवारों में गैस कनेक्शन है। इसके बावजूद राशन की दुकानों पर लोग अपना राशनकार्ड लेकर केरोसीन लेने पहुंच जाते है। एक राशनकार्ड पर हर महीने 4 लीटर केरोसीन मिलता है। लेकिन गैस कनेक्शन होने के बावजूद राशन की दुकानों से केरोसीन लेने के कारण कालाबाजारी होने की आशंका रहती है। इसको देखते हुए डीएसओ ने सभी गैस एजेंसियों को राशनकार्डों पर गैस कनेक्शन ( एसबीसी डीबीसी ) की मोहर लगाने के लिए कहा है, ताकि केरोसीन वितरण नहीं करना पड़ा। शहर में नए राशनकार्ड पर 16 से 28 फरवरी तक गेहूं केरोसीन का वितरण किया जाएगा।

मेडिकल काॅलेजों के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू की आशंका वालों को आउटडोर पर्ची के साथ ही मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा एसएमएस अस्पताल में फ्लू की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिये अलग काउंटर भी बनाया जाएगा।

टास्क फोर्स अध्यक्ष डाॅ.अशोक पनगड़िया की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया कि गंभीर रोगियों को विशेषज्ञों की सलाह के अनुरूप अत्याधुनिक तकनीक से उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में आउटडोर, आइसोलेशन वार्ड एवं आईसीयू की अलग व्यवस्था करने के साथ ही स्वाइन फ्लू इंटरमीडिएट वार्ड भी प्रारंभ कर दिया गया है। जेके लोन अस्पताल में भी प्रभावित बच्चों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है।

प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा-स्वास्थ्य) मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में टेमी फ्लू दवा उपलब्ध है। बैठक में जनस्वास्थ्य निदेशक डाॅ. बीआर मीणा, एसएमएस मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. यूएस अग्रवाल भी मौजूद थे।

मौसम विभाग के अनुसार

अभीकड़ाके की ठंड विदा। गुनगुनी ठंड मार्च तक बनी रहेगी।

डॉक्टरोंके अनुसार

जैसे-जैसेगर्मी बढ़ेगी स्वाइन फ्लू का असर कम होता जाएगा। मौसम में अचानक बदलाव के दौरान बच्चों को बचाकर रखना जरूरी है। कारण, सर्दी लगी तो स्वाइन फ्लू का भी संक्रमण संभव है।

13 सप्ताह तक सक्रिय रहता है वायरस

^निश्चितरूप से स्वाइन फ्लू का असर कम हुआ है। अगले कुछ दिनों में यह और भी कम होगा। लेकिन अभी करीब 15 दिन इसका असर रहेगा। स्वाइन फ्लू वायरस 13 सप्ताह तक सक्रिय रहता है। ऐसे में यह कह सकते हैं कि मार्च में यह समाप्त हो जाएगा। लेकिन लोगों में जागरुकता बहुत जरूरी है। कई लोग बीमार होने के बाद भी अन्य लोगों के बीच बिना बचाव किए बैठते और खाते-पीते हैं। इससे बीमारी बहुत अधिक तेजी से फैलती है।

-डॉ.सीएल नवल, विभागाध्यक्ष,मेडिसिन, एसएमएस अस्पताल।