- Hindi News
- नगर निगम का जयपुर समाधान एप शुरू, पहले दिन 55 शिकायतें
नगर निगम का जयपुर समाधान एप शुरू, पहले दिन 55 शिकायतें
जयपुर | शहरवासियोंकी रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को मोबाइल एप्लीकेशन जयपुर समाधान को लॉन्च किया। इसके जरिए लोग सफाई नहीं होने, कचरा नहीं उठने, सीवर जाम, अवैध निर्माण के बारे में निगम को शिकायत दर्ज करा सकेंगे। पहले दिन निगम को ऐसी 55 शिकायतें मिलीं। मेयर निर्मल नाहटा और डिप्टी मेयर मनोज भारद्वाज ने मोबाइल एप को लॉन्च किया। मेयर ने बताया कि नगर निगम की वेबसाइटwww.jaipur.org सेयह एप डाउनलोड किया जा सकता है। शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी इसी एप पर दी जाएगी।
सर्वर पर शिकायत मिलते ही व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन नंबर जारी हो जाएगा। इसमें सफाई की शिकायत संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक, लाइट की शिकायत लाइट इंस्पेक्टर वार्ड के लाइट ठेकेदार के पास, आवारा पशु की गौशाला शाखा के अफसरों के पास, रोड निर्माण संबंधित शिकायत इंजीनियरिंग विंग, अवैध निर्माण की जोन के जेईएन बिल्डिंग को मिलेगी।शिकायत मिलने के बाद सफाई लाइट सुधार का काम एक दिन में और अतिक्रमण अवैध निर्माण मेंटीनेंस वर्क में सात दिन में करना होगा।