- Hindi News
- जयपुर जू को वुल्फ के बदले मिलेंगे जूनागढ़ी एशियाटिक शेर
जयपुर जू को वुल्फ के बदले मिलेंगे जूनागढ़ी एशियाटिक शेर
जयपुरजू में जूनागढ़ के एशियाटिक शेर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाए जाएंगे। इसके बदले में जयपुर जू वुल्फ जोड़ा जूनागढ़ को देगा। शेरों के लाने के लिए जयपुर जू प्रशासन ने चिट्ठी और प्रस्ताव बनाकर 13 जनवरी को जूनागढ़ भेजा है। वहां से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिला है।
जयपुर जू ने एक नर और एक मादा शेर की मांग की है। इससे पहले भी वुल्फ के बदले जयपुर जू कई जानवर प्राप्त कर चुका है। जयपुर जू डीएफओ आकांक्षा चौधरी ने बताया कि वहां जानवरों के एक्सचेंज का काम सीएम स्तर पर होता है। जिसके कारण एक्सचेंज प्रोग्राम में समय लग रहा है। अब प्रयास तेज किए गए हैं तो उम्मीद है, जल्द शेरों का जोड़ा जयपुर चिड़ियाघर में दिखाई देगा।