पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं पकड़ा गया दुष्कर्मी, सूचना देने पर ‌~1 लाख का इनाम

नहीं पकड़ा गया दुष्कर्मी, सूचना देने पर ‌~1 लाख का इनाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | जयपुर/दूदू

मौजमाबादमें फागी दूदू रोड पर रविवार देर रात विदेशी पर्यटक से दुष्कर्म कर फरार हुए मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ जीतराम चौधरी को पुलिस तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं सकी। बुधवार को डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज ने अजीत सिंह के बारे में सही सूचना देने वाले या उसे पकड़वाने में सहयोग करने पर एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की। अजीत सिंह की तलाश में पुलिस टीमें बाहर भेजी गई हैं। उसकी बाइक जयपुर में एक दोस्त के पास से जब्त कर ली गई है। वारदात के बाद अजीत सिंह के सात साथियों को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया था। जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार दुष्कर्म का मुख्य आरोपी अजीत सिंह उर्फ जीतराम दूदू तहसील में गांव तुंबीपुरा स्थित बोहरों का दंड का रहने वाला था। उसने आठ फरवरी को जलमहल घूमने गई एक जापानी पर्यटक से दूदू फागी रोड पर दुष्कर्म किया। फिर उसे साथियों की मदद से मौजमाबाद गांव ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। जहां युवती के शोर मचाने पर स्थानीय व्यक्ति की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अजीत सिंह भाग निकला था। तब से पुलिस टीमें उसे तलाश रही है।

ये साथी हुए हैं गिरफ्तार

एएसपीकल्याणमल मीना के अनुसार पड़ताल में सामने आया था कि मौजमाबाद, दूदू निवासी वाहिद नागौरी (22), उसके भाई अबरार नागौरी (24), चौरू, फागी निवासी शिवराज जाट (33), राजवीर सिंह (23), रविंद्र सिंह (20), खुडियाला, दूदू निवासी रामवीर जाट (26) चंपानगर, गुर्जर की थड़ी निवासी धर्मवीर जाट (21) ने मुख्य आरोपी अजीत सिंह को दुष्कर्म के बाद भगाने साक्ष्य मिटाने में सहयोग किया था। वाहिद ने अजीत के मौजमाबाद गांव में एक कमरे में ठहरने की व्यवस्था की थी।

जयपुर में जापानी पर्यटक से हुए दुष्कर्म के बाद शहर में मौजूद लपकों के खिलाफ गाइड फैडरेशन में रोष है। टूरिस्ट गाइड फैडरेशन ऑफ इंडिया के मैंबर्स और पदाधिकारियों ने बुधवार को इस संबंध में बैठक कर आरोपी को लपका होना बताया।

टूरिस्ट गाइड फैडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी लपका है। ऐसे में प्रदेश के गाइड्स की छवि दुनिया भर में खराब हो रही है। फैडरेशन के सभी एग्जीक्यूटिव्स मौजूद थे, जिन्होंने लपकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।