- Hindi News
- झुंझुनूं लायंसक्लब के जोन चेयरमैन स्वामी की सड़क हादसे में मौत
झुंझुनूं- लायंसक्लब के जोन चेयरमैन स्वामी की सड़क हादसे में मौत
लायंस क्लब के जोन चेयरमैन प्रताप स्वामी की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वे एलआईसी में विकास अधिकारी थे। एक बैठक में मुंबई गए हुए थे। जयपुर से झुंझुनूं आते समय गोविंदगढ़ के निकट दोपहर करीब एक बजे टायर बस्ट होने से सफारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उनके पेट में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता सतीश पूनिया ने उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया जहां शाम करीब पांच बजे मौत हो गई। अंतिम संस्कार बुधवार शाम पैतृक गांव न्यांगली (राजगढ़) में किया गया। अंतिम संस्कार में राजगढ़ विधायक मनोज न्यांगली, चूरू के जिला प्रमुख हरलाल सहारण, झुंझुनूं से दिलीप मोदी, लायंस क्लब के कई पदाधिकारी एलआईसी के अधिकारी, कर्मचारी एजेंट शामिल हुए।