पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना सुझाव मांगे ही गजट नोटिफिकेशन जारी

बिना सुझाव मांगे ही गजट नोटिफिकेशन जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| फार्मेसीकाउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से बैचलर ऑफ फार्मेसी (प्रेक्टिस) रेग्यूलेशन-2014 के बिना सुझाव मांगे ही गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया, जबकि नियमानुसार नया कोर्स शुरू करने से पहले विशेषज्ञ, फैकल्टी से सुझाव मांगने चाहिए थे।

नियमों में डिग्री होने के बाद उच्च शिक्षा तथा रोजगार के लिए स्पष्ट स्थिति नहीं होने से संस्थानों तथा विद्यार्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। पीसीआई अध्यक्ष डॉ.बी.सुरेश का कहना है कि जिन्होने पहले से डिप्लोमा कर रखा है तथा नियमित रूप से कक्षा में नहीं लेने वालों के लिए नया पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसमें प्रवेश के लिए मापदंड योग्यता निर्धारित कर दी है।

राजस्थान फार्मेसी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रवीण का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य तथा रोजगार को देखते हुए फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े तथा कार्य कर रहे लोगों से सुझाव के बाद ही गजट नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए।

नया बैचलर ऑफ फार्मेसी (प्रेक्टिस) कोर्स : पीसीआई की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन में दो वर्षीय पाठ्यक्रम में पहले से रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के साथ ही चार साल का अनुभव रखने वाला प्रवेश ले सकेगा। जिसमें 180 कार्य दिवस तथा हरेक संस्थान में 40-40 सीटें होगी। इसमें पैथोफिसियोलोजी एंड फार्माकोथेराप्टिक्स, फार्मेसी प्रेक्टिस, एप्लाइड प्रेक्टिस, सोश्यल फार्मेसी पर भी विशेष फोकस रहेगा।