- Hindi News
- मार्च की बजाय जून के बाद ही पूरा होगा पार्क का काम
मार्च की बजाय जून के बाद ही पूरा होगा पार्क का काम
जयपुर| शहरमें नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का ख्वाब अब मार्च के स्थान पर जून के बाद ही पूरा होगा। लंबे समय से चल रहा प्रोजेक्ट इस वर्ष पूरा हो जाएगा, लेकिन पार्क के एमओयू के निश्चित समय से करीब 6 महीने देरी से पूरा होने की संभावना है, क्योंकि फिलहाल पार्क में एनक्लोजर पूरी तैयार नहीं हुए हैं।
पार्क में 14 एनक्लोजर बनाए जाने हैं, जहां जानवरों को शिफ्ट किया जाएगा। इसमें से 8 एनक्लोजर्स का काम जारी है और एक पूरा होने को है। पार्क के लिए एक एमओयू 2013 में साइन किया गया था, जिसके तहत पार्क को मार्च 2015 तक पूरा करना था। हकीकत यह है, कि काम जून के बाद ही पूरा होगा। सूत्रों ने बताया, पहले 5 एनक्लोजर बनाने की अनुमति मिली थी। इसके बाद 2013 में 9 और एनक्लोजर बनाने की अनुमति दी गई, इसके बाद तेजी से एनक्लोजर बनाने का काम किया जा रहा है।
जू प्रशासन भी स्वीकारता है देरी:
जयपुर जू प्रशासन भी पार्क के जून के बाद पूरा होने की बात स्वीकारता है। डीएफओ आकांक्षा चौधरी ने बताया, एनक्लोजर्स बनाने का काम तेजी से चल रहा है। एमओयू में मार्च तक काम पूरा होना था, लेकिन जून का हवाला दिया जा रहा है। अनुमान है, कि जून से भी ज्यादा समय लग सकता है। राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लि. (आरएसआरडीसी) को एनक्लोजर बनाने का काम सौंपा था। वन्य-जीवों के लिए करीब 25 हेक्टेयर जमीन पर एनक्लोजर बनाने हैं।