- Hindi News
- ट्रक को लूटने का प्रयास, बचाव में आए ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या
ट्रक को लूटने का प्रयास, बचाव में आए ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या
कार ने मोपेड को टक्कर मारी, चालक की मौत
जयपुर | आगरारोड पर राजेश मोटर्स के पास मंगलवार रात प्लाईवुड से भरे हुए ट्रक को लूट के इरादे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका। बदमाशों ने ट्रक में बैठे मालिक को नीचे उतारा और उससे नकदी भरा पर्स लूट लिया।
ड्राइवर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। बदमाश, बाइक को मौके पर छोड़ कर भाग गए। खोह नागोरियान थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में टोंक मेहंदवास के साखना गांव निवासी महेंद्र लक्षकार (38) की पेट में चाकू मारने से मौत हो गई। महेंद्र के गांव के ही ट्रक मालिक असरफ भी ट्रक में बैठे थे। वे बस्सी से प्लाईवुड भर कर ट्रक से बेंगलुरु जा रहे थे। बदमाशों ने बाइक को ट्रक के आगे लगाकर रोक लिया और कहा कि उन्होंने कानोता में तीन लोगों को कुचल दिया। इस पर महेंद्र असरफ ने दुर्घटना होने से मना कर दिया। बदमाशों ने असरफ को नीचे उतारकर पर्स छीन लिया। महेंद्र ने इसका विरोध किया तो एक ने उसके पेट में दो बार चाकू घोंप दिया। घटना के बाद बदमाश अपनी बाइक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गए। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया।
नंबरों के आधार पर बाइक आदर्श नगर निवासी राजेश नायक की निकली है। पुलिस उसके घर गई तो वह घर पर नहीं मिला।
मृतक महेंद्र।
जयपुर| बैनाड़में पवनपुरी रोड पर एक दोपहिया सवार को कार ने टक्कर मार दी, जिससे सीकर के खंडेला निवासी द्वारका प्रसाद खटीक (53) की मौत हो गई। वे जयपुर में किराए से रहते थे। हादसा मंगलवार शाम पवनपुरी रोड गोविंद मेडिकल स्टोर के पास हुआ। कार ने लूना को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे द्वारका प्रसाद गंभीर घायल हो गए। टक्कर मारने वाली कार सवार ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचा, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना थाना पश्चिम ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।