पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के बैग में चीरा लगाकर नकदी चुराई

महिला के बैग में चीरा लगाकर नकदी चुराई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| चांदपोलबाजार स्थित खजाने वालों का रास्ता में एक महिला के बैग में चीरा लगाकर 12 हजार रुपए चोरी हो गए। यह वारदात सीकर रोड पर जमनापुरी निवासी यशोदा देवी से हुई। उन्होंने मंगलवार को कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया कि वह खजाने वालों का रास्ता में खरीदारी करने गई थी। बाजार में किसी ने चीरा लगाकर बैग में रखे 12 हजार रुपए चुरा लिए। सूचना के बाद पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन पता नहीं चला।