दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
जयपुर| एनआरआईसर्किल, प्रताप नगर में रहने वाली भावना ने महिला थाना पूर्व में बुधवार को दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक भावना की शादी 31 जनवरी, 2013 को मालवीय नगर निवासी सतीकांत शर्मा के बेटे नवीन से हुई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। भावना ने पुलिस में दी गई रिपोर्ट में पति, सास-ससुर, ननद मामा ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसकी जांच उपनिरीक्षक बीना सिंह कर रही है।