अरावली क्लब ने आरसीसी को 48 रन से हराया
विवेकयादव (72) और पार्थ उपाध्याय (57) के शानदार अर्धशतकों से अरावली क्लब ने डिवीजन क्रिकेट में आरसीसी को 48 रन से परास्त किया। केएल सैनी स्टेडियम पर बुधवार को खेले गए मैच में अरावली क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीसी की टीम 47.3 ओवर में 217 रन पर सिमट गई। उसके लिए चंद्रप्रताप सिंह ने 56 रन की पारी खेली। अरावली के श्रद्धानंद यादव ने चार विकेट लिए।
शाइनिंगस्टार की जीत में चमके दिव्य : दिव्यगजराज के अर्धशतक (71) की बदौलत शाइनिंग स्टार क्लब ने सी डिवीजन क्रिकेट में मोहम्मडन क्लब को 71 रन से हराया। शाइनिंग के 5/161 रन के जवाब में मोहम्मडन की टीम 8/90 रन ही बना सकी। एक अन्य मैच में साहिल क्लब ने ईडन क्लब को सात विकेट से मात दी। ईडन क्लब को 8/119 रन पर रोक साहिल क्लब ने तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली।