- Hindi News
- फर्जी तरीके से बैंक लोन लेने वाला एक और गिरफ्तार
फर्जी तरीके से बैंक लोन लेने वाला एक और गिरफ्तार
फर्जीतरीके से खुद की पहचान बदलकर बैंक से 15 लाख रुपए का लोन उठाने वाले गिरोह के एक और आरोपी को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच अधिकारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार है। डीसीपी उत्तर अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दौलत कुमार सैन (40) किशनपोल बाजार में रहता है। जबकि छापराड़ी की ढाणी, आमेर निवासी गिरोह के मुख्य सरगना श्रवणलाल सैनी उर्फ मनीष कुमार सैनी, नीमका थाना निवासी किरण कंवर उर्फ राधा उर्फ सुमन (30), मंगोड़ी वालों की बगीची निवासी विनोद भारद्वाज को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। ये रिमांड पर है।
यह है मामला
थानाप्रभारी बालाराम के अनुसार वर्ष 2011 में श्रवण ने खुद का नाम बदलकर मनीष कर लिया। उसने अपनी किराएदार किरण कंवर को प|ी बताया और उसके फर्जी नाम राधा से सांगानेर के राजपुताना महिला अरबन बैंक से करीब 15 लाख रुपए का लोन उठा लिया। आरोपियों ने दौलत एक अन्य महिला को गारंटर बनाया और उनके फर्जी मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड, पेन कार्ड और अन्य दस्तावेज में साथ दिया आरोपी विनोद भारद्वाज ने। इन लोगों ने फर्जी नाम, पते और संबंधों से जयसिंहपुरा खोर निवासी बालादेवी के मकान को खुद का बताकर लोन उठाया। वर्ष 2013 में जब बैंक अधिकारी बाला देवी के मकान पर कुर्की करने पहुंचे तो बाला ने मकान खुद का होना बताया। उसे बैंककर्मियों से पता चला कि मनीष ने प|ी राधा के नाम से लोन लिया है। वाकया सामने आने पर मकान मालकिन बाला ने नवंबर, 2013 में केस दर्ज करवाया।