- Hindi News
- प्रभु ने गोवर्धन पूजा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रभु ने गोवर्धन पूजा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हनुमाननगर, बी-ब्लॉक, गौतम मार्ग स्थित हनुमान वाटिका मन्दिर में चल रही भागवत कथा के 5वें दिन कन्हैया की बाललीला के प्रसंग पर प्रवचन हुए। कथाव्यास पं. मारुतिनंदन शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने बाल्यावस्था में ही ऐसी अचरज भरी लीलाओं से हर ब्रजवासी को अपना बना लिया। प्रभु ने बालावस्था में ही राक्षसी पूतना का वध कर दिया। कंस ने पूतना को कृष्ण को मारने के लिए गोकुल भेजा। पूतना अतिसुंदर रूप बनाकर कन्हैया के दर्शन करने के बहाने नंदबाबा के घर गई और कन्हैया को अकेला देख उसे स्तनपान करा विष देकर मारना चाहा, लेकिन भगवान ने वहां पूतना का वध कर उसका उद्धार कर दिया। गोवर्धन पूजा के प्रसंग में शास्त्री ने कहा कि भगवान ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से ब्रजवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कथा करते पं. मारुतिनंदन शास्त्री