- Hindi News
- हाउसिंग बोर्ड पंजीयन निरस्त मामले में विरोध प्रदर्शन तेज
हाउसिंग बोर्ड पंजीयन निरस्त मामले में विरोध प्रदर्शन तेज
जयपुर| कैबिनेटसब कमेटी की ओर से हाउसिंग बोर्ड के 431 पंजीयन आवास आवंटनों को निरस्त करने के निर्णय से गुस्साए पीडि़तों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। सोमवार को पीडि़त लोग चिकित्सा मंत्री के निवास और हाउसिंग बोर्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि कमेटी ने बिना जांच किए ही पंजीयन आवास आवंटन निरस्त कर दिए जबकि बोर्ड के नियमों में पुनर्जीवित करने का प्रावधान है। ये लोग जुलूस के रूप में सब कमेटी के सदस्य और चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के निवास पर पहुंचे।यहां विरोध प्रदर्शन किया गया। हंगामा बढ़ने पर चिकित्सा मंत्री बाहर आए और पीडि़तों से वार्ता की। पीडितों ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड में पंजीयनों का पुनर्जीवित करने के नियम है। इसके तहत ही भाजपा शासनकाल में भी बड़ी संख्या में पंजीयनों को पुनर्जीवित किया गया था। बाद में राठौड़ ने प्रकरण के रिव्यू की बात कही तब जाकर मामला शांत हुआ। बाद में ये लोग आवासन आयुक्त आनंद कुमार से मिले। इन लोगों ने आयुक्त के समक्ष पंजीयन निरस्त करने का विरोध जताया।