विजेताओं को पुरस्कार वितरण
डबल डेकर ट्रेन में मारपीट की शिकायत
तकनीकी कर्मचारियों को मिला प्रमोशन
भानपुर कलां आया दक्षिण कोरियाई दल
जयपुर. स्टेटबैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के अंचल कार्यालय जयपुर में हिंदी पखवाड़े पर आयोजित हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को अंचल प्रमुख उपमहाप्रबंधक पी.वी. टोणपे ने प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक अशोक सोनी, पुनीत टिक्कू, डीके भार्गव एवं डीबीएस सुधाकर भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष टोणपे ने कहा कि प्रधान कार्यालय की ओर से इस वर्ष जयपुर अंचल को अंचल राजभाषा शील्ड प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। सहायक महाप्रबंधक, सचिवालय शाखा, आशा मेहता, सहायक महाप्रबंधक, सीसीपीसी एमआर शर्मा एवं सहायक महाप्रबंधक, टीएफसीपीसी केए कुलवाल भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे। अंत में जयपुर अंचल के प्रबंधक राजभाषा, अर्पण कुमार और सहायक महाप्रबंधक, क्षेत्र प्रथम अशोक सोनी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।