शिक्षकों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
पहले दिन फीका रहा संबलन अभियान
स्कूलों में स्थानांतरित होंगे बिना भवन चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र
छात्राओं ने मंत्री के सामने लगाए नारे
जयपुर|जिले मेंबिना भवन के चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र अब सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित किए जाएंगे। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) को इसके निर्देश दिए है। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाएं की जिला स्तरीय निगरानी तथा समीक्षा समिति बैठक ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर किया।
बैठक में हवामहल विधायक सुरेन्द्र पारीक जमवारामगढ़ के विधायक जगदीश प्रसाद मीणा ने आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को अधिक उपयोगी बनाने के संबंध में रचनात्मक सुझाव दिए। विभाग के उपनिदेशक महावीर ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र सोनी ने अधिकारियों को क्षेत्र के विकास अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक के साथ बैठक कर उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों की गतिविधियों की जानकारी देने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने ये दिए निर्देश :
- सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित रूप से वजन लेकर ग्रोथ चार्ट बनाए।
- आंगनबाड़ी केंद्र पर किसी भी बच्चे के अति कुपोषित होने पर उसकी बीमारी के निदान के लिए चिकित्सा केंद्र पर ले जाए।
- आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित सामग्री नहीं होने पर इसकी सूची विभाग के उपनिदेशक को भिजवाने के निर्देश दिए है।
^ शिक्षामंत्री ने छात्राओं के आरोप को नकारते हुए कहा कि स्कूल का समय सर्दी गर्मी में एक शिड्यूल के अनुसार रहता है। छात्राओं से कह दिया गया था कि एक स्कूल का समय बदलना संभव नहीं है। मैंने उनसे परेशानी पूछी तो वे बता नहीं पाई। हमने पता लगा लिया है कि उन्हें किसी शिक्षक ने उकसा कर भेजा था। उन्होंने संकुल में भी किसी के इशारे पर नारेबाजी शुरू की थी। -कालीचरणसराफ, शिक्षामंत्री
15 में से 12 शिक्षक को बनाया बीएलओ
जयपुर|जिला प्रशासन ने गोकुलपुरा स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल के 15 में से 12 शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी में लगा दिया है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। स्कूल के हैडमास्टर ने इसकी