अफसरों की जमानत पर सुनवाई नहीं
दारािसंह एनकाउंटर
जयपुर | दारासिंह एनकाउंटर केस के आरोपी दो पुलिस अफसर राजेश चौधरी अरविन्द भारद्वाज की जमानत अर्जियों पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेशचन्द्र शर्मा ने सुनवाई से इंकार कर दिया। अदालत ने 23 मई 2014 को पोन्नूचामी की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई से मना कर दिया था। दोनों आरोपियों ने अर्जी में कहा कि वे तीन साल से जेल में हैं और अन्य सह आरोपियों को जमानत मिल गई है, इसलिए उन्हें भी दी जाए।