पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनाना अस्पताल में देर रात गर्भवती महिलाओं से अभद्रता

जनाना अस्पताल में देर रात गर्भवती महिलाओं से अभद्रता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनानाअस्पताल में देर रात प्रसूताओं से छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। मामले में महिलाओं और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को शिकायत दर्ज कराई है।

मामले के अनुसार रविवार रात करीब दो बजे एक व्यक्ति डॉक्टर एप्रन पहनकर अस्पताल में घुस गया। दस्ताने पहनकर घुसा व्यक्ति वार्डों में महिलाओं के पास गया और उनसे छेड़छाड़ करने लगा। एक-दो गर्भवती से छेड़छाड़ के बाद महिलाओं को शक नहीं हुआ लेकिन जब वह अन्य सभी महिलाओं के पास जाकर छेड़छाड़ करने लगा तो शक हुआ और वे उससे पूछताछ करने लगी। इस पर व्यक्ति वार्ड से तेजी से निकला और बाहर चला गया। इसके बाद महिलाओं के साथ रुकी हुई अन्य महिलाएं एकत्र हुई और विरोध जताने लगीं। सुबह जब भर्ती महिलाओं के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इस पर सोमवार शाम को अस्पताल प्रशासन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जनाना अस्पताल की अधीक्षक लता राजोिरया ने बताया- अस्पताल में एक व्यक्ति ने कई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की है। इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। िचकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया- अस्पताल की शिकायत मेरे सामने आई है। यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।

नहीं हैं कैमरे : मामलेके बाद अस्पताल में सुरक्षा की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। अस्पताल में ना तो कैमरे लगे हैं और ना ही यहां आने-जाने वालों के आईकार्ड चैक किए जाते हैं। ऐसे में अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों पर भी सवालिया निशान लग गए हैं कि कहीं इस घटना के पीछे उनका हाथ तो नहीं है। साथ ही मामले में अस्पताल के ही किसी स्टाफ के होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।