पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लांड्री ड्रेन वाटर सिस्टम में जहरीली गैस से मजदूर की मौत, ठेकेदार घायल

लांड्री ड्रेन वाटर सिस्टम में जहरीली गैस से मजदूर की मौत, ठेकेदार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | गोनेररोड पर एक निजी होटल में सोमवार दोपहर बेसमेंट में 10 फीट गहरे लांड्री ड्रेन वाटर सिस्टम की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मजदूर ठेकेदार अचेत हो गए। दोनों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मृतक मुकेश सिंगीवाल (25) घाटगेट और ठेकेदार रामबाबू घाट की गूणी मच्छी दरवाजा का रहने वाला है। मुकेश रामबाबू चैंबर का ढक्कन हटाकर सफाई करने के लिए नीचे उतरे। दोनों अचेत होकर गिर गए। वहां खड़े मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने होटल प्रशासन को सूचना दी। होटल प्रशासन ने अपने स्तर पर उन्हें बाहर निकाला कर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया।

पानीमें केमिकल से बनी गैस : लांड्रीमें सफाई के दौरान पानी में कई प्रकार के केमिकल का उपयोग होता है। केमिकल के पानी से चैंबर में मिथेन, कार्बन मोनो ऑक्साइड, नैप्था जैसी जहरीली गैसेस एकत्रित हो गई। चैंबर में घुसने पर जहरीली गैसों के कारण दोनों का दम घुट गया।