पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब 12वीं की मार्कशीट में भी कांट छांट का मामला आया

अब 12वीं की मार्कशीट में भी कांट-छांट का मामला आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों के हेरफेर का एक और मामला सामने आया है। इमली फाटक जनकपुरी निवासी नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे अजीत सिंह की उत्तरपुस्तिका में अंकों में कांट-छांट करके 15 अंक कर दिए। इससे उसका 12वीं में प्राप्तांक प्रतिशत घट गया। एक दिन पहले ही गंगापुर सिटी में भी दसवीं की छात्रा आस्था अग्रवाल की हिंदी की उत्तरपुस्तिका में अंकों में हेरफेर करके 15 अंक कम करने का मामला सामने आया था। इमली फाटक निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अजीत ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। उसको अंग्रेजी में केवल 22 अंक मिले। संदेह होने पर उसने उत्तरपुस्तिका की सत्यापित प्रतिलिपि मांगी। उत्तर पुस्तिका में कुछ सवालों में अंकों में काट छांट की गई है। अजीत इस परीक्षा में 62% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ है।



अंकों में कांट छांट नहीं की जाती तो उसका प्राप्तांक प्रतिशत बढ़ सकता था।