सिटी रिपोर्टर जयपुर
सिटी रिपोर्टर जयपुर
शहरके संगीत प्रेमी रविवार को युवा कलाकारों की सांगीतिक प्रतिभा से रूबरू हुए। मौका था दर्शक कॉलेज ऑफ म्यूजिक एंड डांस की ओर से युवा कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई शृंखला स्वर झनकार की पहली कड़ी का। कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुई इस संगीत सभा में प्रशांत अजमेरा ने वॉयलिन वादन और प्रिया गोनावत आकांक्षा दवे ने शास्त्रीय गायन से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रशांत के वॉयलिन वादन से हुई। उन्होंने राग बागेश्री को अपनी प्रस्तुति का माध्यम बनाया। उनके साथ तबले पर गुलाम फरीद ने संगत की।
इसके बाद आकांक्षा दवे ने राग देस और प्रिया गोनावत ने राग मधुवंती में शास्त्रीय गायन पेश किया। तीनों ही कलाकारों की प्रस्तुति में स्वरों की ताजगी और प्रस्तुतीकरण की स्पष्टता सुनने योग्य थी।
कार्यक्रम संयोजक प्रोमिला राजीव ने बताया कि कॉलेज की ओर से हर महीने के पहले और तीसरे रविवार को यह श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के प्रतिभावान कलाकारों को मौका दिया जाएगा।
युवा स्वरों की झनकार