पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री का कुत्ता गायब, गुमशुदगी दर्ज

मंत्री का कुत्ता गायब, गुमशुदगी दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुत्ता तलाशने की जिम्मेदारी कांस्टेबल को दी

जयपुर| सिविललाइन के बंगला नंबर 48 में रहने वाले मंत्री का पालतू कुत्ता शनिवार सुबह गायब हो गया। इस संबंध में बंगले के कर्मचारी सुरेश कुमार ने सोडाला थाने में कुत्ते चार्ली की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। जिसको तलाशने की जिम्मेदारी कांस्टेबल राजेश दुबे को दी गई है। मामले की जांच कर रहे राजेश दुबे ने बताया कि सिविल लाइन के बंगला नंबर 48 में स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ रहते हैं। दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि पालतु चार्ली बंगले के बाहर से गायब हो गया। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मॉर्निंग वॉक करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने कुत्ते को लावारिश समझ कर ले गया। इस मामले में सोडाला थाने के कांस्टेबल को खोजबीन में लगाया गया है। देर रात तक मंत्री के कुते की खोज नहीं हो पाई।