पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक क्लिक पर होगी निजी स्कूलों की फीस तय

एक क्लिक पर होगी निजी स्कूलों की फीस तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसाल में केवल 230 स्कूलों की फीस तय करने के कारण विवादों में आई राज्यस्तरीय फीस निर्धारण कमेटी काम में तेजी लाने के लिए अब हाइटेक तरीका अपनाने जा रही है। अब एक क्लिक पर निजी स्कूल की फीस तय होगी। कमेटी ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार कराया है जिस पर निजी स्कूल की आय-व्यय की समस्त डिटेल भरने के बाद स्कूल की फीस कुछ ही पलों में तय हो जाएगी। कमेटी इस सॉफ्टवेयर का परीक्षण करा रही है। संभवतया अगले महीने से इसी के माध्यम से फीस तय होने का काम प्रारंभ हो जाएगा। इस सॉफ्टवेयर में निजी स्कूल की आय-व्यय की डिटेल भरने के बाद से फीस तय होने तक कुल 5 स्टेप होगी। पहली स्टेप में निजी स्कूल को फीस की डिटेल ऑनलाइन भरनी है। यह काम चल रहा है। निजी स्कूलों से पिछले चार साल की फीस की डिटेल मांगी गई है। फीस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश शिव कुमार शर्मा का कहना है कि फीस निर्धारण के फॉर्मूले में सामंजस्य बनाने की कोशिश की गई है। ताकि िकसी से अन्याय नहीं हो।

इस प्रकार रहेगा आगे का प्रोसेस

पहलीस्टेप पूरी होने के बाद जिला फीस समितियां फीस की ऑनलाइन डिटेल को स्कूल की ओर से जमा कराई गई हार्ड कॉपी के आधार पर चैक करेगी। यहां से चैक होने के बाद स्कूल की फाइल उप समिति के पास आएगी। उपसमिति स्कूल के संचालन गैर संचालन खर्चे देखेगी। इन खर्चों में कौन से खर्चे कम किए जा सकते है। मुख्य समिति को यह खर्चे कम करने की सिफारिश करेगी। बैठक में इन सिफारिशों पर गौर किया जाएगा।

यह किया है कमेटी ने

फीसकमेटी की ओर से शिक्षा सचिव नरेशपाल गंगवार की मॉनिटरिंग में एक फॉर्मूला तय किया गया है। इस फॉर्मूले में पिछले चार साल का महंगाई सूचकांक, स्कूल के संचालन व्यय, गैर संचालन व्यय, फीस से आय अन्य स्रोतों से होने वाली आय को शामिल करते हुए फीस निर्धारित होगी। इस फॉर्मूले को ऑनलाइन फीड किया जा रहा है और पिछले एक महीने से अलग अलग स्कूल की फीस की डिटेल भरकर इस फॉर्मूले को चैक किया जा रहा है।