पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डकैती मामले में पुलिस टीम का दिल्ली में डेरा

डकैती मामले में पुलिस टीम का दिल्ली में डेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| वैशाली नगर में डकैती और गैंगरेप के मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें दिल्ली भेजी गई है। वारदात के तरीके के आधार पर पुलिस अभी तक इसी निष्कर्ष पर पहुंची है कि वारदात में दिल्ली एवं आसपास के इलाके में रहने वाली बांग्लादेशी गैंग हो सकती है। इस तरह की वारदात पहले भी जयपुर और अजमेर में हो चुकी है। जिनमें बांग्लादेशी गैंग के कुछ बदमाश पकडे़ गए थे। पुलिस ने इस तरह की वारदातों में गिरफ्तार बदमाशों के रिकाॅर्ड की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार कुछ बदमाशों की कुछ माह पहले ही जमानत हुई है। ऐसे में पुलिस अब इन बदमाशों की जानकारी एकत्र कर रही है।

वैशाली नगर डकैती

मोबाइल डिटेल खंगाली

डकैतीके बाद पुलिस ने वैशाली नगर में संबंधित मोबाइल टावरों की रात दो बजे से सुबह चार बजे तक की कॉल डिटेल निकलवाई है। पुलिस उन लोगों की सर्च कर रही है जिनकी रात दो से चार बजे के बीच प्रदेश में एवं प्रदेश से बाहर बातचीत हुई है। इसकी जांच के लिए एक अलग से पुलिस टीम बनाई गई है। साथ ही पुलिस ने जयपुर अजमेर और जयपुर दिल्ली हाईवे पर टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वारदात के दिन और रात की फुटेज निकलवाई है।